New Parliament Building: नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद RJD का विवादित ट्वीट, पार्लियामेंट की ताबूत से की तुलना, BJP भड़की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद सियासित शुरू हो गई. आरजेडी ने नए संसद भवन की ताबूत से तुलना कर विवादित ट्वीट किया है. आरजेडी ने पूछा कि यह क्या है?
New Parliament Building: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद सियासित शुरू हो गई. आरजेडी ने नए संसद भवन की ताबूत से तुलना कर विवादित ट्वीट किया है. आरजेडी ने पूछा कि यह क्या है? राजद ने अपने ट्वीट के जरिए यह दिखाने की कोशिश की है कि नए संसद भवन का आकार ताबूत के जैसा है. आरजेडी ने कहा कि यह कलंक का इतिहास लिखा जा रहा है. आरजेडी के इस ट्वीट के बाद बीजेपी ने कड़े शब्दों में विरोध जताया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने ट्वीट कर कहा कि आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू है और कुछ नहीं. छाती पीटते रहिए. २०२४ में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाढ़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी. चलिए यह भी तय हुआ संसद देश का ताबूत आपका.
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने ट्वीट पर स्पष्टीकरण देते हुए सफाई दी है. आरजेडी प्रवक्ता ने कहा कि हमने जो यह चिन्ह लगाया है वो इसलिए लगाया है कि राजनीति और लोकतंत्र का ताबूतीकरण नहीं करें.
Tweet:
ये क्या है? pic.twitter.com/9NF9iSqh4L
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) May 28, 2023
Tweet:
आज एक ऐतिहासिक पल है और देश गौरवान्वित है। आप नजरबट्टू है और कुछ नहीं। छाती पीटते रहिए।
२०२४ में देश की जनता आपको इसी ताबूत में बंद करके गाढ़ देगी और नए लोकतंत्र के मंदिर में आप को आने का मौका भी नहीं देगी। चलिए यह भी तय हुआ संसद देश का ताबूत आपका।#MyParliamentMyPride pic.twitter.com/DBpuHVVVqJ
— Gaurav Bhatia गौरव भाटिया 🇮🇳 (@gauravbh) May 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2023 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

