Cyclone Warning for West Bengal: चक्रवात रेमल को लेकर प. बंगाल में अलर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट 21 घंटे के लिए बंद और दर्जनों ट्रेनें रद्द
चक्रवाती तूफान 'रेमल' को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर है. यह रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से यह टकराएगा. इस दौरान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 25 मई को शाम 5.30 बजे चक्रवाती तूफान 'रेमल' में बदल गया है.
Cyclone Warning for West Bengal: चक्रवाती तूफान 'रेमल' को लेकर पश्चिम बंगाल अलर्ट पर है. यह रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से यह टकराएगा. इस दौरान 110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 25 मई को शाम 5.30 बजे चक्रवाती तूफान 'रेमल' में बदल गया है. तूफान के दस्तक देने के समय समुद्र में 1.5 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तटीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के निचले इलाके डूब सकते हैं. चक्रवात रेमल के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार सुबह 9 बजे तक उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी. पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे की दर्जनों ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मछुआरों को 27 मई तक समुद्र में नहीं जाने और मौजूद मछुआरों को तुरंत लौटने की सलाह दी गई है. इसके अलावा उत्तर-पूर्व भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.
चक्रवात रेमल को लेकर प. बंगाल में अलर्ट
Deep Depression intensified into a Cyclonic Storm “Remal” (pronounced as “Re-Mal”) over Northwest and adjoining Northeast & East-central Bay of Bengal at 1730 IST of 25th May (Cyclone Warning for West Bengal Coast: Orange Message) pic.twitter.com/wvPOBDTm7J
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 25, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 11:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

