Monetary Policy: महंगाई के बीच RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, रिवर्स रेपो रेट 0.40 फीसदी बढ़ाया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया. MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट 4 फीसदी पर बरकरार है.
RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी (RBI Monetary Policy) कमिटी की बैठक 6, 7 और 8 अप्रैल को हुई थी. इसके बाद RBI की तरफ से रेपो रेट को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी का ऐलान किया. MPC ने पॉलिसी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. रेपो रेट (Repo Rate) 4 फीसदी पर बरकरार है. लगातार 10वीं बार केंद्रीय बैंक (Central Bank) ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के मुताबिक, रिवर्स रेपो रेट (Reverse repo rate) में 0.40% की बढ़ोतरी की गई है. अब यह बढ़कर 3.75% हो गया है.
Monetary Policy Committee met on 6th, 7th and 8th April. Based on an assessment of the macro-economic situation and the outlook, MPC voted unanimously to keep the Policy Repo Rate unchanged at 4%: RBI Governor Shaktikanta Das pic.twitter.com/KCEsp4BnMU
— ANI (@ANI) April 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

