Bihar Violence: सासाराम-बिहारशरीफ हिंसा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, अबतक 109 लोग गिरफ्तार
डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, उनसे कानून के मुताबिक निपटा जाएगा. यह शांति भंग करने का प्रयास था लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने इसे विफल कर दिया.
पटना: बिहार के सासाराम में हिंसा थम गई, लेकिन इस हिंसा ने लोगों को जो जख्म दिया उसके निशान अब भी साफ नजर आ रहे हैं. उन्हें फिर किसी अनहोनी का डर सता रहा है और ऐसे हालात में माम लोग अपने घरों को छोड़कर दूसरी जगहों पर जाने को मजबूर हैं.
मामले में पुलिस ने 109 लोगों को गिरफ्तार किया है. बाकी को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है. डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, उनसे कानून के मुताबिक निपटा जाएगा. यह शांति भंग करने का प्रयास था लेकिन पुलिस और जिला प्रशासन ने इसे विफल कर दिया. CM हिमंत बिस्वा सरमा को खालिस्तानी संगठन SFJ की खुली धमकी, कहा- भारत सरकार और हमारे बीच मत आओ
#Watch | Patna|: 109 persons arrested in Sasaram & Bihar Sharif violence. Efforts to arrest rest underway. No anti-social elements will be spared, will deal with them as per the law. This was an attempt to destroy peace but Police & district admin foiled it: RS Bhatti, DGP, Bihar pic.twitter.com/EHLRyOmuu7
— ANI (@ANI) April 2, 2023
गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के हालात पर चिंता जताई है. उन्होंने ने राज्य में हुए बवाल को लेकर रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बात की और हालात की जानकारी ली. शाह आज बिहार के दौरे पर हैं. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजने का फैसला भी किया है, ताकि हिंसा से बनी स्थिति से निपटने में राज्य प्रशासन की मदद की जा सके.
बिहार शरीफ के ASI सुरेंद्र पास्वान ने बताया, "बिहार शरीफ में धारा 144 लगा दी गई है. पूरे इलाके में सुरक्षाकर्मी तैनात है. मामले में जांच की जा रही है. कर्फ्यू नहीं लगाया गया है, धारा 144 लगाई गई है. आज बाहर से 9 कंपनियां बुलाई गई हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

