देश

UP Election 2022: रामपुर में फर्जी वोट डाल रहे 6 लोग गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल

रामपुर में फर्जी मतदान की कोशिश करते छह लोग पकड़े गए हैं. इनमें चार महिलाएं शामिल हैं. थाना गंज इलाके के मतदान केंद्र पर रज़ा डिग्री कालेज से एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

UP Election 2022: रामपुर में फर्जी वोट डाल रहे 6 लोग गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल
(Photo Credit : Twitter)

UP Election 2022, 14 फरवरी: यूपी में आज दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया है. रामपुर (Rampur) जिले में फर्जी मतदान (Fake voting) की कोशिश करते छह लोग पकड़े गए हैं. इनमें चार महिलाएं (Women Arrested) शामिल हैं. फर्जी वोट की सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने फर्जी मतदान के आरोप में 4 महिलाओं को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला एक फर्जी वोट डाल चुकी थीं. इसके बाद वह दूसरी महिला के नाम पर मतदान करने का प्रयास कर रही थीं. वहीं थाना गंज इलाके के मतदान केंद्र पर रज़ा डिग्री कालेज से एक युवक को हिरासत में लिया गया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2022 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).