Jodhpur Cylinder Blast: जोधपुर में एक साथ कई गैस सिलेंडरों में धमाका, 4 लोग जिंदा जले, 16 घायल
राजस्थान के जोधपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक के बाद एक चार सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 16 अन्य घायल हो गए.
Jodhpur Cylinder Blast: राजस्थान के जोधपुर में गैस रिफिलिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एक के बाद एक चार सिलेंडर फटने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 16 अन्य घायल हो गए. धमाके की आवाज सुन आस-पास लोग भी दहल गए. मामला जोधपुर के कीर्ति नगर इलाके का है. हादसे में मरने वालों में से 3 बच्चों समेत एक युवक है.
कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैर रिफिलिंग के दौरान गैस लीकेज हो गया. देखते ही देखते विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा. आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं. अस्पताल में भर्ती 16 में से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं.
इस घटना के बाद सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट करते हुए लिखा-स्थानीय प्रशासन से घटना की पूरी जानकारी ली गई है. घायलों के इलाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें., हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है.
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

