Goods Train Derailed: छत्तीसगढ़ में रेल हादसा, बिलासपुर डिवीजन में मालगाड़ी के 9 डिब्बे पटरी से उतरे
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में मालगाड़ी की 9 डिब्बे बेपटरी हो गए. इससे रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. बिलासपुर रेल मंडल के सीपीआरओ संकेत रंजन ने हादसे की पुष्टि की है और कोई जनहानी नहीं होने की जानकारी दी है.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल (Bilaspur Railway Division) में मालगाड़ी की 9 डिब्बे बेपटरी हो गए. इससे रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. कई पैसेंजर ट्रेन का आना जाना प्रभावित हुआ है. रेलवे की टीम हादसे वाली जगह पहुंच गई है. ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है.
ये हादसा जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशन (Chhattisgarh train accident) के बीच हुआ है. इस रेल लाइन से रोजाना बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेन और कोयले से भरी मालगाड़ियों का आना जाना लगा रहता है.
#WATCH छत्तीसगढ़: जांजगीर-चांपा जिले के बिलासपुर डिवीजन के अंतर्गत अकलतरा यार्ड के पास एक मालगाड़ी के नौ खाली वैगन पटरी से उतर गएl ट्रैक के मरम्मत का कार्य चल रहा है pic.twitter.com/d2bGpRiEFM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2023
हादसे वाली जगह पर 3 रेल लाइन है तीनों रेल लाइन में मालगाड़ी के डिब्बे खिलौने की तरह बिखरे हुए है. इसके कारण बाकी ट्रेन जो इस मार्ग से गुजरते है उनकी आवाजाही बंद हो गई है. बिलासपुर रेल मंडल के सीपीआरओ संकेत रंजन ने हादसे की पुष्टि की है और कोई जनहानी नहीं होने की जानकारी दी है.
बिलासपुर रेल मंडल में मालगाड़ी की 8 बोगी बेपटरी हो गई है.
रेल लाइन क्षतिग्रस्त होने से पैसेंजर ट्रेन प्रभावित हो रही है।
ये हादसा जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा और नैला रेलवे स्टेशन के बीच हुई है।
@gyanendrat1 pic.twitter.com/8tMTrYwHSX
— Ravi Miri ABP News (@Ravimiri1) July 27, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

