देश

Wrestler Protest: पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- बृजभूषण सिंह को क्यों बचाया जा रहा है

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना सातवें दिन भी जारी है. आज पहलवानों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची. प्रियंका ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से काफी देर तक अकेले में बातचीत की.

Wrestler Protest: पहलवानों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- बृजभूषण सिंह को क्यों बचाया जा रहा है
(Photo : ANI/Twitter)

Priyanka Gandhi Meets Wrestlers: दिल्ली के जंतर-मंतर पर WFI प्रमुख और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुलाकात की. इस दौरान प्रियंका ने कहा "जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें क्या है, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. वे इसे क्यों नहीं दिखा रहे हैं? जब ये पहलवान पदक जीतते हैं तो हम सभी ट्वीट करते हैं और गर्व महसूस करते हैं लेकिन आज ये सड़क पर बैठे हैं और इन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. ये सभी महिला पहलवान इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष करती हैं और मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि सरकार उन्हें (बृजभूषण शरण सिंह) क्यों बचा रही है?

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना सातवें दिन भी जारी है. आज पहलवानों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पहुंची. प्रियंका ने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया से काफी देर तक अकेले में बातचीत की.

बता दें कि कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवान जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).