Bappi Lahiri Dies: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी नहीं रहे, पीएम मोदी- अमित शाह समेत इन नेताओं ने जताया शोक
शहूर संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित समेत कई नेताओं ने दुख जताया है.
Bappi Lahiri Dies: भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद निधन हो गया है. लाहिड़ी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. उनके निधन पर हर कोई उनके प्रति दुख जताते हुए उन्हें श्रधांजली दे रहा है. बप्पी लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी (PM Modi) अमित शाह (Amit Shah) समेत कई नेताओं ने शोक जताते हुए उन्हें श्रधांजली दी है.
लाहिड़ी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख:
Shri Bappi Lahiri Ji’s music was all encompassing, beautifully expressing diverse emotions. People across generations could relate to his works. His lively nature will be missed by everyone. Saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/fLjjrTZ8Jq
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2022
अमित शाह का ट्वीट:
Pained to learn about the passing away of legendary singer and composer, Bappi Lahiri Ji. His demise leaves a big void in the world of Indian music. Bappi Da will be remembered for his versatile singing and lively nature. My condolences to his family and admirers. Om Shanti.
— Amit Shah (@AmitShah) February 16, 2022
राजनाथ सिंह का ट्वीट:
सुप्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लहरी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अनेक गीतों को अपने धुनों से सजाया। वे संगीत की बारीक और गहरी समझ रखते थे।
बप्पीदा सामाजिक सरोकारों के प्रति भी हमेशा जागरूक रहे। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।ॐ शांति!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 16, 2022
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट:
मशहूर गायक एवं संगीतकार श्री बप्पी लहरी जी के निधन का दुखद समाचार मिला। बप्पी दा का जाना संगीत की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों और उनके चाहने वालों को ये दुख सहन करने की शक्ति दें। 🙏
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 16, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

