देश

President Draupadi Murmu Travel in General Train: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सामान्य AC कोच में करेंगी सफर, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

भारतीय रेल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब देश का राष्ट्रपति अपनी स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन के बजाए सामान्य एसी कोच में सफर करेगा.

President Draupadi Murmu Travel in General Train: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सामान्य AC कोच में करेंगी सफर, इतिहास में पहली बार होगा ऐसा
Draupadi Murmu

President Draupadi Murmu Will Travel in General Train: 21 नवंबर को कोलकाता-राउरकेला के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर पांच ट्रेन को रवाना करेंगी. मुर्मु इनमें से एक ट्रेन (बादामपहाड़-कोलकाता) के एसी-1 कोच में लगभग 32 किलोमीटर की यात्रा करेंगी.

भारतीय रेल के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब देश का राष्ट्रपति अपनी स्पेशल प्रेसिडेंशियल ट्रेन के बजाए सामान्य एसी कोच में सफर करेगा.

जून 2021 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कानपुर तक स्पेशल ट्रेन से यात्रा की थी. इसके पहले पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने दिल्ली-देहरादून स्पेशल ट्रेन में सफर किया था.

बादामपहाड़-टाटानगर के बीच में शुरूआत से लोकल ट्रेन चलती रही हैं. लेकिन पहली बार 21 नंवबर को बादामपहाड़ से कोलकाता और राउरकेला के बीच मेल और एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).