Delhi Heatwave: दिल्ली में मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच मिलेगी काम से छुट्टी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जारी किया आदेश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है. LG ने आदेश दिया है कि इस भयंकर गर्मी में मजदूरों को 12 बजे से 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी.
Delhi Heatwave: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना ने बड़ा फैसला लिया है. LG ने आदेश दिया है कि इस भयंकर गर्मी में मजदूरों को 12 बजे से 3 बजे तक काम से छुट्टी मिलेगी. इस दौरान उनकी सैलरी में किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी. इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए नारियल पानी और बस स्टैंड्स पर पानी का पानी रखना होगा. इतनी भीषण गर्मी में 'समर हीट ऐक्शन प्लान' के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा अभी तक कोई कदम न उठाये जाने के लिए एलजी ने उनकी आलोचना भी की है.
दिल्ली में मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच मिलेगी काम से छुट्टी
#Delhi: LG वीके सक्सेना ने गर्मी को देखते हुए श्रमिकों के लिए दोपहर 12 से 3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखने के आदेश दिए। कंस्ट्रक्शन साइट्स पर श्रमिकों के लिए पानी, नारियल पानी उपलब्ध कराने और बस स्टैंड्स पर घड़ों में पानी रखने का निर्देश। Via @PrashantSoniNBT pic.twitter.com/pCsJPJDhVh
— NBT Dilli (@NBTDilli) May 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

