'INDIA' गठबंधन से अलग होगी AAP? सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया क्या है प्लान
क्या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) गठबंधन से आम आदमी पार्टी (आप) अलग होगी? इस सवाल का जवाब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया है.
क्या ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A) गठबंधन से आम आदमी पार्टी (आप) अलग होगी? इस सवाल का जवाब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया है. उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्षी गुट को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है. आम आदमी पार्टी ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग नहीं होगी. हम गठबंधन का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
आपको बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई ने मादक पदार्थों की तस्करी के 2015 के मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद, राज्य की ‘आप’ सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध लेने का आरोप लगा दिया, जिसके बाद से कयासों का बाजार गरम है.
‘आप’ ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भुलथ से विधायक के खिलाफ कार्रवाई कानून के अनुसार की गई है. लोकसभा चुनाव के पहले विपक्षी पार्टियों ने मिलकर एक गठबंधन बनाया है जो मिलकर 2024 में एनडीए को टक्कर देगी.
"AAP, इंडिया गठबंधन के धर्म को निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, हमारी पार्टी किसी भी हालत में इंडिया गठबंधन से अलग नहीं होगी"
◆ दिल्ली के सीएम @ArvindKejriwal ने कहा @AamAadmiParty #ArvindKejriwal #INDIAAlliance pic.twitter.com/1DFa1e31JG
— News24 (@news24tvchannel) September 29, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2023 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

