देश

Amit Shah Loses His Cool On Congress MP: बीच सदन में कांग्रेस MP पर भड़के अमित शाह, Gaurav Gogoi से Pegasus पर हुई तीखी बहस

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में पेगासस स्पाइवेयर का मुद्दा उठाया तो इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए.

Amit Shah Loses His Cool On Congress MP: बीच सदन में कांग्रेस MP पर भड़के अमित शाह, Gaurav Gogoi से Pegasus पर हुई तीखी बहस
(Photo Credit : Youtube/ANI/Sansad TV)

Amit Shah Loses His Cool On Congress MP: महीनों से शांत पड़े पेगासस स्पाइवेयर (Pegasus Spyware) का मुद्दा एक बार फिर संसद में गूंजा है. कांग्रेस सांसद (Congress MP) गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने लोकसभा (lok Sabha) में पेगासस स्पाइवेयर (Pegasus Spyware) का मुद्दा उठाया तो इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भड़क गए. गौरव गोगोई (Gaurav Gogoi) ने आरोप लगाया कि सरकार ने हमारे और कई पत्रकारों के मोबाइल फोन्स में पेगासस डाला है. इस पर अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस सांसद (Congress MP) को दो टूक कहा कि अगर ऐसा है तो आप सबूत दें. ये सदन ऐसे निराधार आरोपों के लिए नहीं है.

गोगोई ने निगरानी व्यवस्था का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘‘ हमारे ऊपर तो जासूसी करते हैं, हमारे मोबाइल पर पेगासस (स्पाईवेयर) लगा देते हैं, पत्रकारों के मोबाइल पर पेगासस लगा देते हैं, लेकिन यह बताएं कि पेगासस द्वारा मादक पदार्थों से जुड़े कितने बड़े माफियाओं की निगरानी की और तस्करों को पकड़ा ?’

कांग्रेस सांसद की टिप्पणी पर आपत्ति व्यक्त करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘इन्होंने बहुत गंभीर आरोप लगाए हैं कि इनके मोबाइल पर पेगासस लगा है. इनको इसका आधार सदन में रखना चाहिए. ये ऐसे ही नहीं बोल सकते हैं.’’ गृह मंत्री ने कहा, ‘‘यह सदन गंभीरता के साथ चर्चा करने के लिए है, स्वच्छंद राजनीतिक आरोपों के लिए नहीं.’’

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).