देश

Uttarakhand Elections 2022: डबल इंजन सरकार की मजबूत वापसी के लिए शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गुरुवार को राज्य में 3 चुनावी जनसभा करेंगे. CM शिवराज द्वारहाट, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर में जनसभा करेंगे.

Uttarakhand Elections 2022: डबल इंजन सरकार की मजबूत वापसी के लिए शिवराज सिंह चौहान आज करेंगे ताबड़तोड़ जनसभाएं
सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits: Twitter)

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Elections 2022) से पहले प्रचार-प्रसार तेज हो गया है. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) आज गुरुवार को राज्य में 3 चुनावी जनसभा करेंगे. CM शिवराज द्वारहाट, हरिद्वार ग्रामीण और ज्वालापुर में जनसभा करेंगे. उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक ही चरण में वोटिंग होगी. चुनाव नतीजे 10 मार्च को सामने आएंगे.

राज्य में सत्ताधारी बीजेपी एक बार फिर अपने विकास के मॉडल के आधार पर वापसी की कोशिश में है. CM शिवराज सिंह चौहान राज्य में डबल इंजन सरकार की मजबूत वापसी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. मोदी-धामी सरकार के लिए सीएम शिवराज गुरुवार को ताबड़तोड़ चुनावी जनसभा करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 12:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).