चुनाव प्रचार के दौरान शिवराज सिंह चौहान के काफिले के आगे आई बारात, रूककर दुल्हे को मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, देखें VIDEO
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है. राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान चौहान ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर प्रचार किया. इस दौरान उनके काफिले का सामना एक बारात से हुआ. उन्होंने गाड़ी से उतरकर दूल्हे से मुलाकात की और बीजेपी को वोट देने का अनुरोध किया. इस दौरान दुल्हे ने मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है. बता दें कि बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूचि में सीएम शिवराज का भी नाम शामिल है. इस दौरान चौहान ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में घर-घर प्रचार करते हुए एक दूल्हे से मुलाकात की और बीजेपी को वोट देने का अनुरोध किया. इस दौरान दुल्हे ने मुख्यमंत्री का पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया.
इससे पहले राज्य के द्वाराहाट में रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस केकड़ों की पार्टी बन गई है. एक दूसरे को पकड़कर खींचों और खड्डे में डालो. हम तो डूबे ही है सनम, तुमको भी ले डूबेंगे. इनकी सभा में मुख्यमंत्री बोलो तो 25 उठकर नमस्कार करेंगे.
#WATCH Haridwar, Uttarakhand | Madhya Pradesh CM and BJP leader Shivraj Singh Chauhan while holding a door-to-door campaign in Jwalapur Assembly constituency met a groom and requested to vote for BJP pic.twitter.com/rdnlGCElHq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 10, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

