देश

UP Election 2022: सपा का इतिहास खून से अयोध्या सहित यूपी को लाल करने वाला रहा है: केशव प्रसाद मौर्य

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा "सपा का इतिहास खून से अयोध्या सहित यूपी को लाल करने वाला रहा है."

UP Election 2022: सपा का इतिहास खून से अयोध्या सहित यूपी को लाल करने वाला रहा है: केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव (Photo Credit : PTI)

24 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections 2022) को देखते यूपी में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा "अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आपकी सरकार के दौरान हुये दंगों का दंश,गुंडागर्दी,पलायन का दर्द जनता भूली नहीं है. धार्मिक और जाति के संघर्ष भर्तियों में भ्रष्टाचार के लिए आपका कार्यकाल आज भी नहीं भूले है,जनता को अब "सुशासन" की आदत पड़ चुकी है. अब आपके लुभावने झांसे में कोई नहीं आयेगा."

केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरे ट्वीट में कहा "सपा मुखिया अखिलेश यादव जी ऐसे वादे कर रहे हैं जो सीधे तौर पर फ़र्ज़ी केवल वोट प्राप्त करने की असफल चाल है, सत्ता पाने की बेचैनी है, जनता जानती है सपा मतलब गुंडागर्दी, दंगा, भ्रष्टाचार घोरतम जातिवाद है, सपा का इतिहास खून से अयोध्या सहित यूपी को लाल करने वाला रहा है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2022 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).