UP Election 2022: अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन का आरोप
उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों का विभिन्न जिलों में रोड शो हो रहा है. इस बीच समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
समाजवादी पार्टी (एसपी) के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के खिलाफ गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने केस दर्ज किया है. एक बयान में कहा गया है कि 3 फरवरी को दादरी में एक चुनाव अभियान के दौरान कोविड-19 और चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए एसपी प्रमुख अखिलेश यादव, RLD प्रमुख जयंत चौधरी, दादरी से एसपी उम्मीदवार राजकुमार भाटी, एसपी के गौतम बौद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान और 300-400 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे. यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे. साथ ही पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा. यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे. वहीं आखिरी चरण पूर्वाचल में होगा, पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी.
UP | A case filed against SP chief Akhilesh Yadav, RLD chief Jayant Chaudhary, SP's Dadri candidate Rajkumar Bhati, SP's Gautam Buddh Nagar chief Indra Pradhan& 300-400 others, for violating COVID19 & ECI's guidelines during a campaign in Dadri on Feb 3: Gautam Buddh Nagar Police
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

