Maharashtra: 'ज़िंदा लाश' वाले बयान पर संजय राउत की सफाई, ये राममनोहर लोहिया के शब्द है, मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया
महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एक दिन पहले बागी विधायकों की तुलना जिंदा लाश से ही थी. उनके बयान का बागी विधायकों की तरफ से विरोध होने पर राउत ने सफाई कुछ इस अंदाज में दी है.
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ( Shiv Sena Leader Sanjay Raut ) ने एक दिन पहले बागी विधायकों की तुलना जिंदा लाश से ही थी. उनके बयान का बागी विधायकों की तरफ से विरोध होने पर राउत ने सफाई कुछ इस अंदाज में दी है. राउत ने कहा कि जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका ज़मीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? ज़िंदा लाश. यह राममनोहर लोहिया साहब के शब्द हैं. मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया, मैंने सत्य कहा है.
वहीं, शिवसेना के के सुनील राउत ने कहा कि मैं गुवाहाटी क्यों जाऊं? मैं गोवा जा सकता हूं. गुवाहाटी में क्या गद्दारों का चेहरा देखने जाऊंगा. मैं शिवसेना का आदमी हूं. मैं अपने आखिरी क्षण तक शिवसेना में ही रहूंगा और शिवसेना का ही काम करूंगा. अब जितने लोग बचे हैं हम उनसे ही महाराष्ट्र में शिवसेना बढ़ाएंगे.
"I just came to know that ED has summoned me. Good! There are big political developments in Maharashtra. We, Balasaheb's Shivsainiks are fighting a big battle. This is a conspiracy to stop me. Even if you behead me, I won't take the Guwahati route. Arrest me!" tweets Sanjay Raut pic.twitter.com/bX6wD5KU2K
— ANI (@ANI) June 27, 2022
जो लोग 40-40 साल तक पार्टी में रहते हैं और फिर भाग जाते हैं, उनका ज़मीर मर गया है, तो उसके बाद क्या बचता है? ज़िंदा लाश। यह राममनोहर लोहिया साहब के शब्द हैं। मैंने किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का काम नहीं किया, मैंने सत्य कहा है: अपने 'ज़िंदा लाश' बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/AZR5AbqtH0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

