Delhi: तजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली, आज केजरीवाल के खिलाफ BJP का हल्लाबोल
तजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है. कोर्ट अब इस मामले में 10 मई को सुनवाई करेगा
दिल्ली, 7 मई: दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (tajinder pal singh bagga) की गिरफ्तारी के मामले को लेकर पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई टल गई है. कोर्ट अब इस मामले में 10 मई को सुनवाई करेगा. क्योंकि यह एक अलग बेंच का मामला था. दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे एएसजी सत्य पाल जैन ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा "मैंने कल कहा था, दिल्ली में अदालत द्वारा जारी तलाशी वारंट के मद्देनजर और निष्पादन के मद्देनजर, हमने बग्गा को अपनी हिरासत में लिया और उसे दिल्ली ले गए. उनका मेडिकल कराया गया और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उन्हें रिहा कर घर जाने की इजाजत दे दी."
वहीं तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. बग्गा अपने समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आप सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे.
आपको बता दें कि दिल्ली (Delhi) में कल 6 मई को पंजाब पुलिस (Punjab Police) द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बीती आधी रात बीजेपी (BJP) नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा (Tejinder Pal Singh Bagga) दिल्ली में अपने आवास पर पहुंचे. इस घटनाक्रम में तीन राज्यों की पुलिस शामिल थी. वहीं बग्गा को पकड़ने आई पंजाब पुलिस खाली हाथ लौटना पड़ा.
I said yesterday, in view of & in execution of search warrants issued by competent court of law in Delhi, we had taken Bagga into our custody&taken him to Delhi. His medical examination was conducted he was produced in court. The court released him & allowed him to go home: ASG pic.twitter.com/YrC3EQIeoS
— ANI (@ANI) May 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

