Manipur CM Not Resigning: CM बीरेन सिंह नहीं छोड़ेंगे मुख्यमंत्री पद, फटे हुए इस्तीफे पत्र की फोटो वायरल
मणिपुर में लगभग दो महीने से जातीय हिंसा से निपटने को लेकर आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इस्तीफा देने ही जा रहे थे, लेकिन जनता के दबाव में उन्होंने अपना मन बदल लिया.
मणिपुर में लगभग दो महीने से जातीय हिंसा से निपटने को लेकर आलोचना झेल रहे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह आज इस्तीफा देने ही जा रहे थे, लेकिन जनता के दबाव में उन्होंने अपना मन बदल लिया. न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सिंह के समर्थकों ने उन्हें गवर्नर से मिलने से रोक दिया है. उनके इस्तीफे की एक तस्वीर वायरल हो रही है.
एन बीरेन सिंह ने कहा 'इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा.'
At this crucial juncture, I wish to clarify that I will not be resigning from the post of Chief Minister.— N.Biren Singh (@NBirenSingh) June 30, 2023
VIDEO | Supporters of Manipur CM N Biren Singh block road urging him not to resign. pic.twitter.com/jAZYne5Gvt
— Press Trust of India (@PTI_News) June 30, 2023
सैकड़ों महिलाएं बीरेन सिंह के आवास के पास इकट्ठी हुईं और मानव श्रृंखला बनाई. प्रदर्शन कर रही महिलाएं नहीं चाहती थीं कि वे इस्तीफा दें. उनके त्याग पत्र की प्रति तब फाड़ दी गई, जब दो मंत्री इसे लेकर उनके आवास से बाहर आए. इससे पहले उनके इस्तीफे की चर्चाएं गर्म थीं.
यह मणिपुर के मुख्यमंत्री का इस्तीफा नहीं पर मणिपुर में प्यार, शांति और भाईचारा के वर्तमान हालात है जो भाजपा राज में इस पत्र की तरह फट चुके हैं। #RahulGandhiInManipur pic.twitter.com/hbIHl7LuOo
— Hitendra Pithadiya 🇮🇳 (@HitenPithadiya) June 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

