BIG BREAKING: मणिपुर में कोनराड संगमा की पार्टी NPP ने BJP सरकार से वापस लिया समर्थन, अशांति के लिए CM बीरेन सिंह को ठहराया जिम्मेदार
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच कॉनराड संगमा की एनपीपी (NPP) ने बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से समर्थन वापस ले लिया है.
Manipur: मणिपुर में चल रहे संघर्ष के बीच कॉनराड संगमा की नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार से समर्थन वापस ले लिया. NPP ने एक आधिकारिक पत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बताया कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर सरकार ने जातीय हिंसा को काबू करने और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने में पूरी तरह से नाकामी दिखाई है. पार्टी ने मणिपुर सरकार की स्थिति से असंतोष जताते हुए तत्काल प्रभाव से समर्थन वापस लेने का निर्णय लिया. NPP का कहना है कि सरकार इस संकट को सुलझाने में नाकाम रही है. इसलिए अब उसका समर्थन जारी रखना संभव नहीं है.
बता दें, मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास अकेले 32 विधायक हैं, जिन्हें नगा पीपुल्स फ्रंट के 5 विधायकों का समर्थन प्राप्त है. वहीं, NPP के 7 और कुकी के 2 विधायक हैं. इसलिए सरकार पर अभी तक कोई संकट नहीं दिखाई दे रहा है.
मणिपुर में NPP ने बीजेपी सरकार से वापस लिया समर्थन
#Breaking Conrad Sangma's NPP withdraws support from Biren Singh led #BJP government in #Manipur pic.twitter.com/HdhxENRQtJ
— Mahalingam Ponnusamy (@mahajournalist) November 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2024 06:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

