N Biren Singh Convoy Attack: मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर हमला, घात लगाकर उग्रवादियों ने किया अटैक (Watch Video)
मणिपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की एडवांस सुरक्षा टीम पर कुकी उग्रवादियों ने हमला किया है. कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा टीम पर तब हमला किया. जब यह टीम सीएम के मंगलवार के दौरे से एक दिन पहले सोमवार को जिरीबाम जा रही थी.
N Biren Singh Convoy Attack: मणिपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की एडवांस सुरक्षा टीम पर कुकी उग्रवादियों ने हमला किया है. कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा टीम पर तब हमला किया. जब यह टीम सीएम के मंगलवार के दौरे से एक दिन पहले सोमवार को जिरीबाम जा रही थी. इसी बीच इन उग्रवादियों ने सुरक्षा टीम पर हमला करने को लेकर पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे और हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार सीआईडी राज्य पुलिस, सीआईएसएफ जवान समेत 2 सुरक्षाकर्मी इस हमले में घायल हुए हैं. वहीं हमले के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में सूना जा सकता है कि दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. गोलीबारी की बीच-बीच में आवाज भी आ रही है. फिलहाल सुरक्षा के जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.
बता दें कि मणिपुर में लगातार हिंसा जारी है. कुछ दिन पहले उग्रवादियों ने बराक नदी के किनारे चोटोबेकरा इलाके में स्थित जिरी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था. वहीं एक बार फिर से उग्रवादियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर हमला किया है.
सीएम एन बीरेन सिंह के काफिले पर हमला:
Manipur Chief Minister N Biren Singh's advance security convoy ambushed by suspected Kuki insurgents en route to Jiribam, on the Assam border; Chief Minister scheduled to visit Jiribam on Tuesday; suspected Kuki insurgents had set homes of Meitei villagers in Jiribam on fire… pic.twitter.com/Z0OJYjFWnD
— Debanish Achom (@debanishachom) June 10, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 02:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

