UP By-election: यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, 6 नामों का किया ऐलान
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
UP By-election: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है. इनमें करहल सीट से तेज प्रताप यादव, सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटहरी से शोभावती वर्मा और मझंवा से डॉ. ज्योति बिंद को टिकट दिया गया है. इन नामों के साथ पार्टी अपने चुनावी अभियान को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है. समाजवादी पार्टी ने 'होगा पीडीए के नाम, एकजुट मतदान' के नारे के साथ प्रत्याशियों को अपनी-अपनी सीटों पर जीत के लिए पूरा जोर लगाने की अपील की है.
यूपी उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

