VIDEO: 'मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता, इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता', सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर मचा बवाल
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ कहने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उनका धर्म (इस्लाम) इसकी इजाजत नहीं देता है.
Abu Azmi On Vande Mantram: महाराष्ट्र विधानसभा सदन में आज उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने वंदे मातरम कहने से इनकार कर दिया. समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने बुधवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जब उन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ कहने से इनकार कर दिया और दावा किया कि उनका धर्म (इस्लाम) इसकी इजाजत नहीं देता है.
अबू आजमी ने वंदे मातरम को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर सियासत गर्म हो सकती है. अबू आजमी ने कहा ''मैं 'वंदे मातरम' का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं इसे पढ़ नहीं सकता क्योंकि मेरा धर्म कहता है कि हम 'अल्लाह' के अलावा किसी के सामने झुक नहीं सकते.
#WATCH | Maharashtra Samajwadi Party MLA Abu Azmi says, "I respect 'Vande Mantram' but I can't read it because my religion says we can't bow down to anyone except 'Allah'. pic.twitter.com/uYJmkR7GWj
— ANI (@ANI) July 19, 2023
अबू आजमी ने कहा, ‘हम वो है जिनके पूर्वजों ने इस देश के लिए अपनी जान दी, हम वो है, जिन्होंने पाकिस्तान को नहीं भारत को अपना मुल्क माना. हमें इस्लाम सिखाता है की सर उसी के आगे झुकाओ जिसने ये सारा जहान बनाया. मेरे मजहब के मुताबिक अगर मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूं तो इस से मेरे दिल में मेरे मुल्क के लिए इज्जत और मेरी वतनपरस्ती में कोई कमी नहीं होती और इससे किसी को अप्पत्ति होनी भी नहीं चाहिए, जितने आप इस मुल्क के उतने हम भी!’
हम वो है जिनके पूर्वजों ने इस देश के लिए अपनी जान दी, हम वो है जिन्होंने पाकिस्तान को नहीं भारत को अपना मुल्क माना। हमें इस्लाम सिखाता है की सर उसी के आगे झुकाओ जिसने ये सारा जहान बनाया। मेरे मज़हब के मुताबिक अगर मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूँ तो इस से मेरे दिल में मेरे मुल्क… pic.twitter.com/daMQOR8ZdH
— Abu Asim Azmi (@abuasimazmi) July 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2023 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

