देश

Azam Khan Bail: सपा नेता आजम खान को मिली बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानत

अगस्त 2019 में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. ये केस वक्फ बोर्ड की जमीन गलत तरीके से अपने पक्ष में कराने पर वे जेल में हैं.

Azam Khan Bail: सपा नेता आजम खान को मिली बड़ी राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी जमानत
आजम खान (Photo Credits: PTI)

प्रयागराज (Prayagraj) में इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने समाजावादी पार्टी (Samajwadi Party) विधायक आजम खान (Azam Khan) को जमानत दे दी है. सपा विधायक द्वारा वक्फ बोर्ड (Waqf Board) की जमीन गलत तरीके से अपने पक्ष में कराने पर दर्ज मामले में हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है. फर्जी सर्टिफिकेट से स्कूल की मान्यता मामले में अभी जमानत बाकी है. रामपुर में 88वां केस दर्ज होने की वजह से आज़म खान अभी जेल में ही रहेंगे.

अगस्त 2019 में आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. ये केस वक्फ बोर्ड की जमीन गलत तरीके से अपने पक्ष में कराने पर वे जेल में हैं. उनपर ये एफआईआर डिस्ट्रक्शन ऑफ पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत हुई थी. ये केस लखनऊ के एक पत्रकार ने दर्ज कराया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).