देश

Goa Curlies Restaurant: सोनाली फोगाट को जिस रेस्तरां में दिया गया ड्रग्स, अब उस पर चलेगा बुलडोजर

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गोवा के 'रेस्टोरेंट कर्लीज' के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कर्लीज रेस्तरां में ही सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गयी थी, जिसके बाद उनका शव होटल में पाया गया था.

Goa Curlies Restaurant: सोनाली फोगाट को जिस रेस्तरां में दिया गया ड्रग्स, अब उस पर चलेगा बुलडोजर

नई दिल्ली: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट मौत (Sonali Phogat Death Case) मामले में बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गोवा के 'रेस्टोरेंट कर्लीज' (Goa Curlies Restaurant) के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. यानि अब इसे ध्वस्त किया जाएगा. आपको बता दें कि कर्लीज रेस्तरां में ही सोनाली फोगाट को ड्रग्स दी गयी थी, जिसके बाद उनका शव होटल में पाया गया था. Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले की जांच पूरी होने तक सावंत ना रहें गृह मंत्री- गोवा फॉरवर्ड पार्टी

दरअसल, GCZMA ने 21 जुलाई 2016 को कर्लीज रेस्तरां को गिराने का आदेश दिया था. इसमें कहा गया था कि कर्लीज नो डेवलपमेंट जोन में अवैध रूप से बनाया गया है, जिसके खिलाफ कर्लीज रेस्तरां के मालिक एडविन नून्स ने एनजीटी यानी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में अपील की थी. इस अपील को 6 सितंबर 2022 को एनजीटी ने खारिज कर दिया है. 7 सितंबर को गोवा सरकार ने कर्लीज को लेकर दिए गए आदेश के रिव्यू और दोबारा सुनवाई के लिए एनजीटी में एफिडेविट दिया है.

सोनाली फोगाट की 23 अगस्त को गोवा में मौत हो गई थी. उन्हें एक रेस्टोरेंट से अस्पताल पहुंचाया गया था. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था. सोनाली के परिवार ने उनके पीए सुधीर सांगवान पर गंभीर आरोप लगाए थे. गोवा पुलिस ने पहले सोनाली की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया था. लेकिन परिजनों की शिकायत पर उसने इस मामले में हत्या की धारा जोड़कर सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ में सुधीर सांगवान ने सोनाली फोगाट को ड्रग की ओवरडोज देने की बात स्वीकार की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2022 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).