Maharashtra: शिवसेना की बागी विधायक का छलका दर्द, कहा- कैंसर से पीड़ित थी, तब पार्टी के नेता मिलने तक नहीं आएं
गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट के साथ शिवसेना की महिला विधायक यामिनी जाधव भी मौजूद हैं. यामिनी और उनके पति पिछले कुछ समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर थे.
Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी में एकनाथ शिंदे गुट के साथ शिवसेना की महिला विधायक यामिनी जाधव भी मौजूद हैं. यामिनी और उनके पति पिछले कुछ समय से केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर थे. भायखला से शिवसेना की बागी विधायक यामिनी जाधव ने कहा कि "मैं हमेशा एक शिवसैनिक रहूंगी और शिवसेना को कभी धोखा नहीं दूंगी. मुझे कई कारणों से यह कदम उठाना पड़ा. भायखला विधानसभा के मतदाता इसे समझेंगे. जब मुझे कैंसर का पता चला तो पार्टी का कोई वरिष्ठ नेता मुझसे मिलने नहीं आया."
भायखला से शिव सेना विधायक यामिनी जाधव के पति भी राजनीति में हैं. यशवंत जाधव चार बार BMC के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन रह चुके हैं. उन्हें ठाकरे परिवार का करीबी समझा जाता रहा है. पिछले कुछ समय से पति-पत्नी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा था। इसको लेकर ED ने उन्हें समन भी जारी किया था.
I'll always be a Shiv Sainik &never betray Shiv Sena. I had to take this step because of several reasons. Voters of Byculla assembly will understand this. When I was diagnosed with cancer, no senior leader of the party came to see me:Yamini Jadhav,rebel Shiv Sena MLA from Byculla pic.twitter.com/keXWXsbyp5
— ANI (@ANI) June 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2022 08:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

