देश

'सीमा हैदर को पार्टी का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का टिकट दे सकतें है', केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान

कहा जा रहा था कि सीमा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) में शामिल हो सकती हैं. साथ ही सीमा के लोकसभा चुनाव लड़ने तक की चर्चा थी.

'सीमा हैदर को पार्टी का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का टिकट दे सकतें है', केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान
(Photo Credit : Twitter)

Ramdas Athawale On Seema Haider: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को बॉलीवुड फिल्म मिल गई है. एक्टिंग के बाद सीमा के राजनीति में जाने की खबर सामने आई. कहा जा रहा था कि सीमा केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) में शामिल हो सकती हैं. साथ ही सीमा के लोकसभा चुनाव लड़ने तक की चर्चा थी. हालांकि, अब RPI अध्यक्ष अठावले ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है.

रामदास अठावले ने कहा कि "सीमा हैदर के साथ हमारी पार्टी का कोई संबंध नहीं है. वह पाकिस्तान से भारत आई हैं. उसे पार्टी में शामिल करने का कोई सवाल ही नहीं है. अगर आखिरकार हमें उसे टिकट देना ही पड़ा तो यह भारत से पाकिस्तान तक का टिकट होगा.''

इससे पहले पार्टी प्रवक्ता किशोर मासूम ने कहा, "सीमा को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर सीमा निर्दोष पाई जाती हैं  और उन्हें भारत की नागरिकता मिलती है तो उनको पार्टी में शामिल किया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 07:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).