देश

VIDEO: '22 जनवरी को राम जी नहीं आएंगे अयोध्या', सपना देखने के बाद प्रताप यादव ने किया दावा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल पैदा कर दी है. तेज प्रताप ने कहा, "राम जी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे, वो मेरे सपने में आए थे.

VIDEO: '22 जनवरी को राम जी नहीं आएंगे अयोध्या', सपना देखने के बाद प्रताप यादव ने किया दावा
(Photo : X)

Tej Pratap Yadav On Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना को लेकर जहां धार्मिक उम्मीदें चरम पर हैं, वहीं राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा बयान देकर सियासी हलचल पैदा कर दी है.

प्रण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा, "राम जी 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे. राम जी मेरे सपने में आए थे." तेज प्रताप ने आगे कहा कि जब चुनाव आते हैं, तो मंदिर आगे आ जाता है. जैसे ही चुनाव खत्म होते हैं, मंदिर पूछा नहीं जाता. उन्होंने ये बातें अपने संगठन डीएसएस के स्थापना दिवस समारोह में कहीं. तेज प्रताप यादव ने कहा- सपने में भगवान राम ने कहा- 'ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे'.

वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).