Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में रुझानों में बीजेपी को बहुमत, जयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. देखें VIDEO
ताजा रुझानों के अनुसार, बीजेपी 106 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी 114 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे है. इसी के मद्देनजर राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया.
Rajasthan Assembly Election Results 2023: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे चल रही है. राजस्थान में चुनाव परिणाम के लिए वोटों की गिनती आज यानी रविवार सुबह आठ बजे से ही जारी है. ताजा रुझानों के अनुसार, बीजेपी 106 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, कांग्रेस 72 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं, चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी 114 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे है. अब तक के रुझानों से राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनते नजर आ रही है. इसी के मद्देनजर राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
देखें जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न-
#WATCH | Rajasthan BJP cadre celebrate party's lead in state elections, in Jaipur pic.twitter.com/WzqB4lVrZe
— ANI (@ANI) December 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

