EC Notice To Rahul Gandhi: पीएम मोदी को 'पनौती' कहकर फंस गए राहुल गांधी! चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस, 25 नवंबर तक मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीएम मोदी पर उनके 'पनौती' और 'जेबकतरे' तंज पर नोटिस जारी किया और उनसे 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा.
Election Commission Notice To Rahul Gandhi: चुनाव आयोग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को पीएम मोदी पर उनके 'पनौती' और 'जेबकतरे' तंज पर नोटिस जारी किया और उनसे 25 नवंबर तक जवाब देने को कहा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी को पनौती कहा था. इसके साथ ही उन्होंने जेबकतरा कहते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था. रैली में राहुल गांधी ने कहा था- हमारे लड़के मैच जीत रहे थे, लेकिन एक पनौती की वजह से मैच हार गए.
अब चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और राहुल गांधी को नोटिस जारी कर विवादित टिप्पणी के बारे में 25 नवंबर तक जवाब मांगा है. गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर बीजेपी नेताओं ने कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल, ओम पाठक सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन भी सौंपा था.
Election Commission of India issues notice to Congress MP Rahul Gandhi on his 'panauti' and 'pickpocket' jibes at PM Modi, asks him to respond by 25th November pic.twitter.com/CcrIlU6I9o
— ANI (@ANI) November 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2023 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

