देश

Punjab Election: सोनू सूद का बड़ा आरोप, कहा- मोगा विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट

अभिनेता सोनू सूद 9Sonu Sood) ने पंजाब चुनाव के दौरान बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मोगा विधानसभा क्षेत्र में कुछ प्रत्याशी पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं.

Punjab Election: सोनू सूद का बड़ा आरोप, कहा- मोगा विधानसभा में खरीदे जा रहे वोट
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

Punjab Election 2022, 20 फरवरी: अभिनेता सोनू सूद 9Sonu Sood) ने पंजाब चुनाव के दौरान बड़ा आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि मोगा विधानसभा क्षेत्र में कुछ प्रत्याशी पैसे देकर वोट खरीद रहे हैं.

आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने एक्टर सोनू सूद को मोगा में पोलिंग बूथ पर जाने से रोक दिया है. यहां से उनकी बहन मालविका कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. मोगा जिला पीआरओ, प्रभदीप सिंह ने बताया, सोनू सूद एक पोलिंग बूथ के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार ज़ब्त की गई और उन्हें घर भेजा गया. अगर वे घर से बाहर निकलेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

सोनू सूद पर आरोप है कि वे वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे. सोनू सूद की कार को जब्त कर लिया गया है. सोनू सूद ने कहा, हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉलों के बारे में पता चला. कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं. इसलिए यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें. इसलिए हम बाहर गए थे. अब, हम घर पर हैं. निष्पक्ष चुनाव हों.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).