अभी से नई सरकार की तैयारी! PM मोदी ने मंत्रियों से मांगा 5 साल का रोडमैप और 100 दिन का एक्शन प्लान
पीएम मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से नई सरकार के लिए पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के लिए रोडमैप का मसौदा तैयार करने को कहा है.
आम चुनाव करीब हैं. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कामकाज को लेकर लगातार सक्रिय देखे जा रहे हैं. उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया है और विकास को लेकर खाका खींचने के निर्देश दिए हैं. पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से अगले 100 दिनों की कार्ययोजना मांगी. साथ ही पीएम ने अगले 5 साल का रोडमैप भी अपने मंत्रियों से देने के लिए कहा है. पीएम ने कहा कि कौन मंत्री रिपीट होगा या नहीं होगा, ये सोचे बिना अपने आईडिया, एक्शन प्लान और रोडमैप दें.
लोकसभा चुनाव 2024: कार्यक्रम
चुनाव: 7 चरणों में
मतदान:
- पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीटें)
- दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीटें)
- तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीटें)
- चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीटें)
- पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीटें)
- छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीटें)
- सातवां चरण: 1 जून 2024 (57 सीटें)
मतगणना: 4 जून 2024
PM Modi asks ministers in his Cabinet to draft roadmap for first 100 days and next five years for new govt: Sources
— Press Trust of India (@PTI_News) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

