देश

PM Narendra Modi Tweets: अमेरिकी NSA जेक सुलिवन से मिले पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा (View Photos)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की है. इस बात की जानकारी खुद पीए मोदी ने सोशल साइट एक्स के जरिए दी है.

PM Narendra Modi Tweets: अमेरिकी NSA जेक सुलिवन से मिले पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा (View Photos)
Photo- ANI

PM Narendra Modi Tweets: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की है. इस बात की जानकारी खुद पीए मोदी ने सोशल साइट एक्स के जरिए दी है. उन्होंने लिखा कि भारत वैश्विक भलाई के लिए अमेरिका के साथ अपनी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि एनएसए सुलिवन ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों, विशेष रूप से सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, दूरसंचार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, अंतरिक्ष आदि जैसे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (आईसीईटी) पर पहल के तहत प्रगति के बारे में जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने सभी क्षेत्रों में बढ़ती द्विपक्षीय साझेदारी की गति और पैमाने तथा आपसी हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों के अभिसरण पर संतोष व्यक्त किया. बता दें, सुलिवन 2 दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं. इससे पहले उन्होंने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी.

अमेरिकी NSA जेक सुलिवन से मिले पीएम मोदी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2024 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).