Hanuman Jayanti 2022: हनुमान जयंती पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
आज देशभर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर पीएम मोदी, सीएम योगी व गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है.
Hanuman Jayanti: आज देशभर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने ट्वी कर कहा- "शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं. पवनपुत्र की कृपा से हर किसी का जीवन बल, बुद्धि और विद्या से सदा परिपूर्ण रहे."
गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा "सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। श्री बजरंगबली सभी के जीवन को ज्ञान, भक्ति व एकाग्रता से परिपूर्ण कर सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद दें। जय श्री राम!!"
वहीं सीएम योगी ने भी प्रदेश वासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा"श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे. सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो. ॐ हनुमते नमः"
शक्ति, साहस और संयम के प्रतीक भगवान हनुमान की जयंती पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं। पवनपुत्र की कृपा से हर किसी का जीवन बल, बुद्धि और विद्या से सदा परिपूर्ण रहे।
— Narendra Modi (@narendramodi) April 16, 2022
सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री बजरंगबली सभी के जीवन को ज्ञान, भक्ति व एकाग्रता से परिपूर्ण कर सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद दें।
जय श्री राम!! pic.twitter.com/VYLgffbehQ
— Amit Shah (@AmitShah) April 16, 2022
'श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे।
सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
ॐ हनुमते नमः
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2022 08:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

