देश

PhonePe ने कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी, पोस्टर वॉर में LOGO यूज करने पर कहा- लीगल एक्शन लेंगे

फोन पे ने अपने लोगो के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है. आने वाले दिनों में कांग्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन (कानूनी कार्रवाई) भी की जा सकती है.

PhonePe ने कांग्रेस को दी कड़ी चेतावनी, पोस्टर वॉर में LOGO यूज करने पर कहा- लीगल एक्शन लेंगे

PhonePe Warning To Congress: मध्य प्रदेश कांग्रेस को पोस्टर वार महंगा पड़ सकता है. फोन पे (PhonePe) ने अपने लोगो के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस को कड़ी चेतावनी दी है. आने वाले दिनों में कांग्रेस के खिलाफ लीगल एक्शन (कानूनी कार्रवाई) भी की जा सकती है.

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार चल रहा है. मध्य प्रदेश में सबसे पहले मनोहर नाथ (कमलनाथ) का फोटो लगाकर 'करप्शन नाथ' के नाम से पोस्टर जारी किया.  इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान का फोटो पोस्टर में इस्तेमाल किया गया, जिस पर 50% कमीशन और फोन पे का लोगो लगा था.

कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट से भी यह पोस्ट शेयर किया गया. इस मामले में फोन पे ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने लोगो को हटाने की चेतावनी दी है. फोन पे ने कहा 'फोन पे का सिद्धांत किसी भी राजनीतिक या गैर-राजनीतिक संगठन द्वारा उपयोग नहीं किया जा सकता है. ये लोगों की अपनी रचनाएं हैं. यदि कोई ऐसा करता है तो यह गैरकानूनी है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.'

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2023 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).