देश

बिहार में OBC, SC-ST की आबादी 84%, राहुल गांधी बोले- पूरे भारत में होनी चाहिए जातिगत जनगणना

राहुल गांधी ने कहा कि 'बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं. केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं!

बिहार में OBC, SC-ST की आबादी 84%, राहुल गांधी बोले- पूरे भारत में होनी चाहिए जातिगत जनगणना
Photo Credits ANI

बिहार की नीतीश सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. बिहार में कुल 13 करोड़ से अधिक की आबादी है. इसमें से सबसे ज्यादा 63% ओबीसी ( 27% पिछड़ा वर्ग+ 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग) वर्ग की आबादी है. SC वर्ग की 19% आबादी है.

जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि 'बिहार की जातिगत जनगणना से पता चला है कि वहां OBC + SC + ST 84% हैं. केंद्र सरकार के 90 सचिवों में सिर्फ़ 3 OBC हैं, जो भारत का मात्र 5% बजट संभालते हैं! इसलिए, भारत के जातिगत आंकड़े जानना ज़रूरी है। जितनी आबादी, उतना हक़ - ये हमारा प्रण है.'

धर्म के आधार पर सामने आया आंकड़ा

धर्म     आबादी   प्रतिशत
हिन्दू 107192958 81.99%
इस्लाम 23149925 17.70%
ईसाई 75238 0.05%
सिख 14753 0.011%
बौद्ध 111201 0.0851%
जैन 12523 0.0096%
अन्य धर्म 166566 0.1274%
कोई धर्म नहीं 2146 0.0016%

बिहार में किस वर्ग की कितनी आबादी?

वर्ग                           आबादी प्रतिशत%
पिछड़ा वर्ग 35463936 27.12%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 47080514 36.0148%
अनुसूचित जाति 25689820 19.6518%
अनुसूचित जनजाति 2199361 1.68%
अनारक्षित  20291679 15.5%

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).