देश

Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानें कैसा होगा महागठबंधन सरकार का खाका

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. यह दूसरा मौका है, जब नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ा है. नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की. हमेशा हमें अपमानित किया.

Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, जानें कैसा होगा महागठबंधन सरकार का खाका
बिहार सीएम नीतीश कुमार (Photo Credits: Twitter)

Nitish Kumar Resigns: बिहार (Bihar) में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिल रहा है. बीजेपी (BJP) से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उनकी तरफ से दावा हुआ है कि उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है. इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने कहा है कि सबलोगों की इच्छा थी कि बीजेपी से अलग हो जाना चाहिए. विधायकों और सांसदों की सहमति के बाद फैसला लिया.

राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार अब आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के घर पहुंच गए हैं. वे उनसे मुलाकात करने वाले हैं. इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.

यह दूसरा मौका है, जब नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ा है. जदयू की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की. हमेशा हमें अपमानित किया.

बिहार में अब जदयू, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के महागठबंधन वाली नई सरकार होगी. हालांकि, इस बार भी सीएम नीतीश कुमार ही होंगे. तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन सकते हैं. उन्होंने गृह मंत्रालय की भी मांग की है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).