देश

Rahul Gandhi On Modi Govt: 'अडानी मुद्दे से डरी हुई है मोदी सरकार', वतन लौटते ही राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा "सरकार और पीएम-अडानी मामले से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने यह 'तमाशा' तैयार किया है. मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा. मुख्य सवाल यह है कि मोदीजी और अडानीजी के बीच क्या संबंध है."

Rahul Gandhi On Modi Govt: 'अडानी मुद्दे से डरी हुई है मोदी सरकार', वतन लौटते ही राहुल गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना
(Photo Credit : ANI)

Rahul Gandhi On Modi Govt: राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए बयान को लेकर संसद में हंगामा मचा हुआ है. वे गुरुवार को संसद पहुंचे. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा "सुबह मैं संसद गया और अध्यक्ष (लोकसभा) से बात की कि मैं बोलना चाहता हूं. सरकार के चार मंत्रियों ने मुझ पर आरोप लगाए थे इसलिए मुझे सदन में अपनी बात रखने का अधिकार है. मुझे उम्मीद है कि मुझे कल संसद में बोलने दिया जाएगा."

उन्होंने कहा कि "कुछ दिन पहले मैंने मोदीजी और अडानीजी पर सवाल उठाते हुए सदन में भाषण दिया था, वह भाषण हटा दिया गया था. भाषण में ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसे सार्वजनिक ना किया जा सके."

राहुल गांधी ने कहा "सरकार और पीएम-अडानी मामले से डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने यह 'तमाशा' तैयार किया है. मुझे लगता है कि मुझे संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा. मुख्य सवाल यह है कि मोदीजी और अडानीजी के बीच क्या संबंध है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).