Maharashtra Politcal Crisis: एकनाथ शिंदे बोले हमारे साथ 50 विधायक हैं और कोई दबाव में नहीं है
एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि 50 विधायक हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा, यहां कोई विधायक नहीं दबा है, यहां सब खुश हैं. विधायक हमारे साथ हैं. अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क में हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए.
महाराष्ट्र में सियासी घमासान तेज होता दिख रहा. रिपोर्ट की मानें तो शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे कैंप अबी उद्धव सरकार को गिराने की तैयारी में जुट गया है. वहीं अब तक वेट एंड वॉच की भूमिका में दिखाई दे रही बीजेपी भी एक्टिव हो गई है. दिल्ली में भी महाराष्ट्र सियासी संकट को लेकर हलचल तेज हो गई है. देवेंद्र फडणवीस मुंबई से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. कहा यह भी जा रहा है कि एकनाथ शिंदे भी जल्द दिल्ली रवाना हो सकते हैं.
इस बीच एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि 50 विधायक हमारे साथ हैं. उन्होंने कहा, यहां कोई विधायक नहीं दबा है, यहां सब खुश हैं. विधायक हमारे साथ हैं. अगर शिवसेना कहती है कि यहां मौजूद विधायक उनके संपर्क में हैं, तो उन्हें नामों का खुलासा करना चाहिए.
50 MLAs are with us: Eknath Shinde, in Guwahati, Assam#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/PxyH6kxk0R
— ANI (@ANI) June 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2022 02:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

