देश

Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने खोला खजाना! दान में दिए 11 करोड़ रुपये

महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये दिए हैं. आज हम यहां सौंपने आए हैं.

Ram Mandir Donation: राम मंदिर के लिए सीएम एकनाथ शिंदे ने खोला खजाना! दान में दिए 11 करोड़ रुपये

Eknath Shinde Give Donation to Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है. शिंदे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारत के लिए एक ऐतिहासिक घटना है। यह मंदिर सभी भारतीयों के लिए एक गौरव का प्रतीक होगा.

महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने बताया कि हैं, "महाराष्ट्र के लोगों और शिवसेना की ओर से, महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपये दिए हैं. आज हम यहां सौंपने आए हैं.

22 जनवरी को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होगें

बता दें, 22 जनवरी 2024 को रामलला भव्य मंदिर में विराजमान होगें. राम मंदिर में मूर्ति स्थापना का समय 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक रहेगा. प्राण प्रतिष्ठा के लिए मात्र 84 सेकेंड के लिए प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त रहेगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2024 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).