देश

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा के 57 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान, यूपी और बंगाल में सबसे ज्यादा- VIDEO

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान दर्ज किए गए

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा के 57 सीटों पर वोटिंग जारी, सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान, यूपी और बंगाल में सबसे ज्यादा- VIDEO
(Photo Credits ANI)

Lok Sabha Elections 2024 Phase 7: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए यूपी, पश्चिम बंगाल समेत 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर मतदान जारी है. सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी मतदान दर्ज किए गए. इन प्रमुख राज्यों में सबसे ज्याद हिमाचल प्रदेश में 14.35% , वहीं यूपी में 12.94% तो पश्चिम बंगाल में 12.63% मदतन दर्ज किए गए. फिलहाल इन प्रमुख सीटों पर बड़े सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डाले जा रहे हैं. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा.

वहीं मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वें एवं अंतिम चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने मतदाताओं खासकर युवा और महिलाओं से वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आने की अपील की है.

सुबह 9 बजे तक 11.31 फीसदी वोटिंग:

मतदान जारी:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).