Pallavi Patel-Owaisi Alliance: पल्लवी पटेल ने ओवैसी की पार्टी AIMIM से किया गठबंधन, लोकसभा चुनाव में अखिलेश को हो सकता है बड़ा नुकसान!
उत्तर प्रदेश में अभी तक सपा के साथ रहीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से हाथ मिलाने के बाद गठबंधन कर दिया है. जिसके बारे में ऐलान वह आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती हैं.
Pallavi Patel-Owaisi Alliance: उत्तर प्रदेश में अभी तक सपा के साथ रहीं अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल ने अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से हाथ मिलाने के बाद गठबंधन कर दिया है. जिसके बारे में ऐलान वह आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकती हैं. पल्लवी पटेल का ओवैसी के साथ गठबंधन करना सपा के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है. खबर यह भी है पल्लवी पटेल और ओवैसी की पार्टी में यूपी में करीब तीन दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ सकती है.
दरअसल पल्लवी पटेल एसपी प्रमुख अखिलेश यादव से मिर्जापुर, फूलपुर और कौशांबी जैसी सीटें मांग रही थीं. लेकिन अखिलेश ने मिर्जापुर से अपना प्रत्याशी उतारकर उन्हें संकेत दे दिया था कि ऐसा नहीं होगा. जिसके बाद पल्लवी पटेल ने नाराज होकर अखिलेश से अलग होने के बारे में फैसला कर लिया था कि उन्हें अब सपा के साथ नहीं रहना है. यही वजह से की पल्लवी पटेल ने लोकसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी से गठबंधन कर लिया है. पल्लवी पटेल अपना दल के संस्थापक डॉ. सोने लाल पटेल की बेटी हैं और यूपी की सिराथू विधानसभा से विधायक हैं
Tweet:
Uttar Pradesh|
Asaduddin Owaisi's party AIMIM & Pallavi Patel's party Apna Dal (Kamerawadi) will fight the Lok Sabha elections together.
Today at 2 pm, Asaduddin Owaisi & Pallavi Patel will hold a joint conference at Hotel Clark in Lucknow. pic.twitter.com/N2VMqUEk3I
— هارون خان (@iamharunkhan) March 31, 2024
Tweet:
पल्लवी पटेल ने असदुद्दीन ओवैसी से हाथ मिलाया,अब दोनों साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे ! pic.twitter.com/V5PZiyVX7A
— Dushyant Kumar (@DushyantKrRawat) March 31, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

