UP: बुलडोजर पर CM योगी का सख्त फरमान, 'माफिया को बख्शें नहीं और गरीब को छुएं नहीं'
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा, बल्कि यह सख्त कार्रवाई माफिया की अवैध संपत्ति पर की जाए.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी के बाद से ही अपराधियों पर फिर बुलडोजर चल रहा है, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नया दिशा-निर्देश जारी किया है. शुक्रवार को सीएम योगी ने अफसरों को सख्त हिदायत दी कि बुलडोजर (Bulldozer) किसी गरीब की झोपड़ी या दुकान पर नहीं चलेगा. सीएम योगी ने गरीबों के प्रति संवेदनशीलता रखने के निर्देश दिया.
ADG (क़ानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि "निर्देश आए हैं कि बुलडोजर का गलत इस्तेमाल ना हो. बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ होता रहा है. इसमें सरकारी संपत्तियां और ज़मीनों पर अवैध निर्माण शामिल है. ध्वस्तीकरण से पहले सभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती है."
सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गरीब की दुकान, मकान या झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा, बल्कि यह सख्त कार्रवाई माफिया की अवैध संपत्ति पर की जाए. उन्होंने कहा है कि गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए.
निर्देश आए हैं कि बुलडोजर का ग़लत इस्तेमाल ना हो। बुलडोजर का इस्तेमाल अवैध निर्माण के ख़िलाफ़ होता रहा है। इसमें सरकारी संपत्तियां और ज़मीनों पर अवैध निर्माण शामिल है। ध्वस्तीकरण से पहले सभी न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाती है: प्रशांत कुमार, ADG (क़ानून-व्यवस्था) UP, लखनऊ pic.twitter.com/Z8aVdE2P4M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 02:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

