VIDEO: फ्रांस के राष्ट्रपति ने खरीदा राम मंदिर मॉडल, इमैनुएल मैक्रों को पीएम मोदी ने दिखाई UPI की ताकत
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ रोड शो किया. इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी एक दुकान पर रुक कर खरीददारी करने लगे.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जयपुर पहुंचे हैं. यहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ रोड शो किया. इस दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. इमैनुएल मैक्रों और पीएम मोदी एक दुकान पर रुक कर खरीददारी करने लगे. फ्रांस के राष्ट्रपति ने राम मंदिर मॉडल खरीदा, जिसके बाद पीएम मोदी ने इमैनुएल मैक्रों को भारत के डिजिटल क्रांति के गौरव - यूपीआई (Unified Payments Interface) का परिचय कराया. पीएम मोदी ने उन्हें यूपीआई की सरलता और सुरक्षा के बारे में बताया कि कैसे बिना कैश या कार्ड के सिर्फ एक मोबाइल फोन से आसानी से लेन-देन किया जा सकता है.
राष्ट्रपति मैक्रों ने यूपीआई के बारे में जानकर काफी उत्सुकता दिखाई और उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली को भी समझा. उन्होंने इस तकनीक की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के डिजिटल विकास का प्रमाण है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi explains the UPI digital payments system to French President Emmanuel Macron during their visit to Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/98SbDN8D3e
— ANI (@ANI) January 25, 2024
यह एक महत्वपूर्ण क्षण था क्योंकि यूपीआई न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान क्रांति का अग्रणी उदाहरण बनकर उभरा है. साल 2016 में लॉन्च किए गए यूपीआई ने भारत में कैशलेस लेन-देन को बढ़ावा दिया है और लाखों लोगों के जीवन को आसान बनाया है. इस तकनीक की सरलता और सुरक्षा ने इसे वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय बना दिया है. कई देश यूपीआई मॉडल को अपनाने पर विचार कर रहे हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2024 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

