Election Result Date Change: चुनाव आयोग ने बदली मतगणना की तारीख, 2 जून को आएंगे अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे
चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख बदल दी है. पहले मतगणना 4 जून को होनी थी, लेकिन अब यह 2 जून को होगी.
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख बदल दी है. पहले मतगणना 4 जून को होनी थी, लेकिन अब यह 2 जून को होगी.
दोनों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को खत्म हो रहा है. ऐसे में मतगणना का काम 2 जून तक हर हालत में पूरा हो जाना चाहिए. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए 4 जून की तारीख तय की थी, उसमें बदलाव किया है.
19 अप्रैल को सिक्किम विधानसभा के लिए एक चरण में ही सभी 32 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. 2 जून 2024 को मतगणना होगी.
19 अप्रैल 2024 को अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होगा. 2 जून 2024 को वोटों की गिनती की जाएगी.
चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि 2 जून को मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. मतगणना के लिए सभी राज्यों में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे.
Election Commission of India changes the counting schedule of Arunachal Pradesh and Sikkim from June 4 to June 2. pic.twitter.com/t53RwnCth5
— ANI (@ANI) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

