देश

Sanjay Raut Arrest: संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोले फडणवीस, सबूत जुटाने के बाद काम करती हैं केंद्रीय एजेंसियां

Sanjay Raut Arrest: संजय राउत की गिरफ्तारी पर बोले फडणवीस, सबूत जुटाने के बाद काम करती हैं केंद्रीय एजेंसियां
देवेंद्र फडणवीस (Photo Credits: ANI)

Sanjay Raut Arrest: शिवसेना (Shivsena) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा "केंद्रीय एजेंसियां सबूत जुटाने के बाद काम करती हैं. मैं इस पर अधिक नहीं बोलूंगा क्योंकि मामला अभी अदालत में है.
वहीं गिरफ्तारी के बाद संजय राउत कोर्ट पहुंच गए हैं. कोर्ट पहुंचते ही उनके भाई सुनील राउत ने उनसे बात की. संजय के कोर्ट रूम में घुसते समय बाहर उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे. इस बीच संजय राउत ने हाथ जोड़कर समर्थकों का अभिवादन किया.  संजय राउत ने समर्थकों को आश्वासन दिया कि शिवसेना को तोड़ने के प्रयास सफल नहीं होंगे.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया था. ईडी की एक टीम ने पात्रा चॉल घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रविवार को मुंबई के भांडुप में संजय राउत के घर पर छापा मारा था. इस दौरान उनके घर की तलाशी ली गई. इसके बाद ईडी ने संजय राउत से पूछताछ के लिए समन भेजा. इतना ही नहीं ईडी ने राउत के घर से 11.5 लाख रुपए भी बरामद किए थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).