Delhi MCD Mayor Election: 22 फरवरी को होगा दिल्ली मेयर का चुनाव, SC के आदेश के बाद LG ने दी मंजूरी
दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर मेयर का चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए थे.
Delhi MCD Mayor Election 2023: दिल्ली मेयर का चुनाव 22 फरवरी को होगा. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्थायी समिति के मेयर, डिप्टी मेयर और छह सदस्यों के चुनाव के लिए 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम की स्थगित पहली बैठक बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
आपको बता दें कि दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई थी. इस दौरान कोर्ट ने 24 घंटे के अंदर मेयर का चुनाव कराने की अधिसूचना जारी करने के आदेश दिए थे. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के संबंध में AAP की मेयर कैंडीडेट शैली ओबेरॉय ने याचिका दायर की थी.
बीजेपी लगातार मांग कर रही थी कि चुनाव के दौरान नामित सदस्य यानी एल्डरमैन को भी वोटिंग देने का अधिकार रहे, लेकिन आम आदमी पार्टी द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था.
Delhi Mayor election | Delhi Lt Governor VK Saxena approves the proposal to convene the adjourned first meeting of the Municipal Corporation of Delhi on 22nd February for the election of Mayor, Deputy Mayor and six members to the Standing Committee.
— ANI (@ANI) February 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

