MCD Election Result: सीएम केजरीवाल के घर पर नेताओं का जमावड़ा, मनीष सिसोदिया ने दिखाया विक्ट्री साइन
अभी अभी केजरीवाल के घर पर फूल भी मंगवाए गए हैं. इससे पहले केजरीवाल के घर जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने विक्ट्री साइन दिखाया था.
MCD Election Result: चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी लागतार रुझानों में आगे निकलती दिख रही है. अब बीजेपी 118 सीटों पर आगे हो गई है. जबकि AAP 120 सीटों पर आगे चल रही है. रुझानों में यह आंकड़ा लगातार बदल रहा है. बीजेपी रेस में बनी हुई है.
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ सीएम केजरीवाल की करीब एक घंटे से बैठक चल रही है. अभी अभी केजरीवाल के घर पर फूल भी मंगवाए गए हैं. इससे पहले केजरीवाल के घर जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने विक्ट्री साइन दिखाया था.
आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा है, "हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं. अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है. मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं.
बीजेपी 118 सीटों पर आगे हो गई है. जबकि AAP 120 सीटों पर आगे #MCDResults #MCDElections2022 #MCDPolls pic.twitter.com/KN0USOtYWC
— Shubham Rai (@shubhamrai80) December 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

