Maharashtra: कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग पर अड़ी बीजेपी, ईडी ने दाऊद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बनाया है आरोपी
दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने के आरोप के बाद महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज भी विरोध प्रदर्शन किया. उधर, आज बंबई उच्च न्यायालय ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक को इस मामले में अंतरिम राहत देने और न्यायिक हिरासत में उनकी रिहाई पर आदेश पारित करने से इनकार कर दिया.
बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक को धन शोधन के एक मामले में अंतरिम राहत देने और न्यायिक हिरासत में उनकी रिहाई पर आदेश पारित करने से मंगलवार को इनकार कर दिया. इस बीच दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने के आरोप के बाद से मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन जारी रखा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहायकों से कथित तौर पर जुड़े एक संपत्ति सौदे को लेकर धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत इस साल 23 फरवरी को मलिक को गिरफ्तार किया था. वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं.
BJP workers staged a protest against Maharashtra Cabinet Minister Nawab Malik, demanding his resignation, in connection with Dawood Ibrahim money laundering case pic.twitter.com/cSjorOq012
— ANI (@ANI) March 15, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2022 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

